निजी बसों की हड़ताल से लोग हुए परेशान,270 निजी बसें हुई खड़ी…

निजी बसों की हड़ताल से लोग हुए परेशान,270 निजी बसें हुई खड़ी…

बसे ना होने से निजी कंपनियों में काम करने वाली लोगों को उठानी पड़ी परेशानी…

जब तक मांगें पुरी नहीं हुई जारी रहेगी हड़ताल:मामराज

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला में निजी बस ऑपरेटर की हड़ताल से लोगों आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांवटा साहिब में 170 निजी बसे अपने रूट पर नहीं चली। जिससे लोगों को कई घंटों तक सरकारी बसों का इंतजार करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर निजी बस ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चलें हुये है। सिरमौर में 270 निजी बसे रूटों पर चलती है जिसमें से 170 बसें पांवटा साहिब और शिलाई में चलती है। शिलाई क्षेत्र में अधिकतर पंचायतों में निजी बसे ही चलती है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी निजी कंपनियों में काम करने वालें लोगों को उठानी पड़ रही है। जिसमें महिलाएं सबसे अधिक है। पांवटा साहिब से सतौन होते हुए रेणुका जी के लिए परिवहन पथ निगम की कोई बस नहीं है। जिस कारण अधिक्तर लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। पांवटा साहिब सब डिपू से परिवहन निगम की शिलाई रूट पर 8 बसे है जबकी नाहन के लिए दो बसे है। निजी बस के हड़ताल के कारण परिवहन निगम ने दो बसे अतिरिक्त चलाई है। लेकिन 170 निजी बसे खड़ी होने से लोग परेशान नजर आये।
उधर निजी सिरमौर बस ऑपरेटर के अध्यक्ष मामराज शर्मा ने बताया की जब तक सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

दुसरी तरफ पांवटा साहिब अड्डा प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया की पांवटा साहिब व शिलाई में परिवहन निगम ने 13 बसें रूट पर चलाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!