बालीवाला प्रतियोगिता में गोजर ने ट्राफी पर किया कब्जा….

बालीवाला प्रतियोगिता में गोजर ने ट्राफी पर किया कब्जा….

खेलकूद प्रतियोगिता से युवा नशे से दूर रहते है:सुनील

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

राजबन स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में एकदिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ बाहती विकास युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के संचालक बॉलीवॉल संघ के अध्यक्ष अरुण कपूर व नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के बताया कि इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में 20 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गोजर व जामना के बीच खेला गया। जिसमें गोजर ने कड़े मुकाबले में जामना को पराजित किया। युवा मंच के अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में खेलखुद युवाओं के जीवन में एक नई दिशा की शुरुआत हैं। खेलो से शरीर स्वस्थ रहता है और नशे की आदत से भी युवा पीढ़ी दूर रहती हैं। आज के दौर में देश का किसान व खिलाड़ी सबसे स्वस्थ रहते हुए देश को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक दिवसीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला गोजर व छछेती के बीच खेला गया, जिसमे दर्शकों का मनोरंजन करते हुए गोजर ने छछेती को निर्णायक मुकाबले में 23-25, 25-12, 25-18 से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता में सबसे उम्दा खिलाड़ी का खिताब गोजर टीम के खिलाड़ी निशांत ने हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान भाटोंवाली राकेश चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीम को ईनाम लेकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं, इसलिए जीवन में सदैव मेहनत करते रहना चाहिए.
इस मौके पर युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान भाटों वाली राकेश कुमार, संचालक अरुण कपूर, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सरवन कुमार, धर्मपाल, लखवीर सिंह, बूटी चौधरी, रविन्द्र कुमार, दलीप सिंगटा, चुनी लाल, सोम ठाकुर, मनोज कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!