भजौन में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुगाना की टीम ने ट्राफी पर मारी बाजी….

भजौन में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुगाना की टीम ने ट्राफी पर मारी बाजी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के भजौन पंचायत में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुगाना की टीम ने फाइनल मुकाबले में शिल्ला की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भजौन पंचायत में नवयुवक मंडल ने तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की 30 टीमों ने भाग लिया।
भजौन खेल मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच भजौन बी टीम और दुगाना के बीच हुआ जिसमे दुगाणा की टीम ने भजौन की टीम को सीधे सेटों में 21-15, 21-10 से मात दी, दूसरा मैच शिल्ला और जामना के बीच हुआ जिसमे शिल्ला ने जामना की टीम को सीधे सेटों में 21-19, 21-15, से मात दी l फाइनल मैच दुगाणा और शिल्ला के बीच हुआ जिसमे दुगाणा ने शिल्ला को 2 1 अंक से मात दी पहला सेट दुगाणा ने 21,17से जीता दूसरा सेट शिल्ला ने 21-15 से तथा तीसरा सेट दुगाणा ने 15-12 से जीता। इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का इनाम शिल्ला के गौरव को दिया गया l
प्रतियोगिता के समापन समारोह में राम चंद्र कपूर और मुकेश कपूर ने विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!