अस्पताल से रेमडेसिविर इंजैक्शन चोरी मामले में एक गिरफ्तार…

अस्पताल से रेमडेसिविर इंजैक्शन चोरी मामले में एक गिरफ्तार…

अस्पताल हुए थे रेमडेसिविर इंजैक्शन चोरी,पुलिस कर रही है जांच…

न्यूज़ एप/कुल्लू

कुल्लू:क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से 36 रेमडेसिविर इंजैक्शन चोरी होने के प्रकरण में पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के एक वर्कर को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अस्पताल से जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। सोमवार को एक वर्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इंजैक्शन चोरी होने के कारण अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे प्रकरण की काफी चर्चा है क्योंकि अस्पताल से इंजैक्शन इस प्रकार चोरी होने का यह पहला मामला है। 3 दिन पहले क्षेत्रीय अस्पताल में 36 रेमडेसिविर इंजैक्शन गायब पाए गए थे।

उसके उपरांत संबंधित कर्मचारियों से विभागीय स्तर पर पूछताछ हुई लेकिन अंतत: किसी ने भी अपनी गलती स्वीकार नहीं की थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने शिकायत पुलिस को दी और रविवार को मामला दर्ज किया गया। अब सोमवार को मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। अस्पताल में आने वाली दवाइयों व इंजैक्शनों का स्टाक कहां और किस की निगरानी में रखा जाता है, उस स्टोर की देखरेख का जिम्मा और रिकार्ड किसके पास रहता है, इन तमाम ङ्क्षबदुओं पर छानबीन की जा रही है। कालाबाजारी करने वाले इस इंजैक्शन को हजारों रुपए में लोगों को बेच रहे थे। कुल्लू में यही इंजैक्शन चोरी होने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि देवभूमि में भी क्या कोई इंजैक्शन जैसी जीवनदायनी औषधि को चोरी कर सकता है। एस.पी. गौरव सिंह ने एक गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!