विधालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता सम्मान समारोह में सतौन में नवाजे विभुतियां…..

विधालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता सम्मान समारोह में सतौन में नवाजे विभुतियां…..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

विधालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता खण्ड स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम बीआरसीसी कार्यालय सतौन में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने मुख्य अतिथि तथा बीडीसी के उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर व सेवानिवृत्त उपनिदेशक नरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि रजनीश चौहान ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही है। पहले स्कूल भवन के लिए हजार में भी बजट नहीं मिलता था लेकिन अब सरकार लाखों रूपए खर्च कर रहे है। उन्होंने शिक्षक व एसएमसी सदस्यों से आग्रह किया की बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखे। नशे से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है‌। उन्होंने कहा की जितनी जिम्मेवारी बच्चों की पढ़ाई में अध्यापक की है उतनी ही जिम्मेदारी अभिवावकों की भी है। रजनीश चौहान ने कहा की सरकार ने 8वीं तक की पढ़ाई निशुल्क रखी हुई है इस लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाएं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक व एसएमसी सदस्यों को सम्मानित किए गए।


इस मौके पर बीपीईओ रतिराम रंगवाल, बीआरसीसी सुनील कंवर,तिलौधार विकास खंड प्रधान संघ के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, सतौन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अनिका ठाकुर,पोका पंचायत प्रधान सतीश चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर,अरविन्द चौहान, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, दलीप नेगी, रंगी लाल पुण्डरी,मंगीराम ठाकुर,फतेह सिंह कंवर, चन्द्र सैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!