देर रात को पैदल घर जा रही युवती से दो बाईक सवार बदमाशों ने छिना बेग…

देर रात को पैदल घर जा रही युवती से दो बाईक सवार बदमाशों ने छिना बेग…

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में देर रात को पैदल जा रही युवती से दो बाईक सवार युवकों ने बेग छिनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय प्रतिक्षा देर रात को बस में चंडीगढ़ से पांवटा साहिब आई। रात करीब 10 बजें वह बस से बांगरण बाई पास उतरी और वहां से पैदल अपने घर जा रही थी। उसी दौरान BSNL चौक के पास मस्जिद की और से एक मोटरसाईकिल आई, जिस पर दो लडके स्वार थे।
इन मोटर साईकिल सवारों ने युवती के आगे मोटर साईकिल लगाकर उसे रोका। तभी पीछे बैठे लडके ने इसका पिट्ठु बैग जो कंधे पर लटकाया हुआ था, को जबरन छीन लिया और वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान युवती के बाजु मे खरोंच भी आई हैं। मोटर साईकिल नम्बर HP 17A-4003 पर सवार युवक, युवती का जो पिट्ठु बैग छीनकर ले गए हैं, उसमें कपडे तथा करीब 1200/- रुपये, आधार कार्ड और कुछ निजी सामान था। घटना के बाद युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि युवती की शिकायत पर धारा 382, 341, 323, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!