अब एक करोड़ की स्मैक के साथ इंटरस्टेट गिरोह का सरगना धरा…

अब एक करोड़ की स्मैक के साथ इंटरस्टेट गिरोह का सरगना धरा…

पांवटा साहिब के आरोपियों की निशानदेही पर गिरफ्त में आया सिंडिकेट…

क्या पांवटा साहिब के ड्रग माफिया के तार भी जुड़े हैं इस सिंडिकेट से, पढ़ें खबर…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करने वाले इंटरस्टेट गिरोह के मुख्य सरगना को उत्तराखंड पुलिस ने तकरीबन एक करोड़ रुपए स्मैक के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गौर हो कि कुछ रोज पहले ही सहसपुर पुलिस ने पांवटा साहिब के गांव टोका के निवासी सत्तार अली पुत्र शब्बीर अहमद सहित तीन को गिरफ्तार किया था।

इन तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब रहीम निवासी बरेली यूपी से तकरीबन एक करोड़ रुपए 425 ग्राम की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जांच का विषय है कि क्या बरेली से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, उत्तराखंड और हरियाणा को स्मैक भेजी जाती थी ?

इससे पहले भी कई मामलों में बरेली का जिक्र कई बार सामने आया। लेकिन अब सहसपुर उत्तराखंड पुलिस ने एक इंटरस्टेट ड्रग माफिया रहीम पुत्र वकील निवासी कुरतरा बरेली को करोड़ रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

काबिले जिक्र है कि हाल ही में पांवटा साहिब एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसने पास काफी भारी मात्रा में स्मैक बाथरूम के का कमोट में बहा दी थी।

इस महिला की शिनाख्त शिलाई में पकडे गए तीन युवाओं की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में गीता देवी वार्ड नंबर 9 पांवटा साहिब का नाम लिया था।

उसके बाद शिलाई पुलिस द्वारा साझा ऑपरेशन किया गया और 9.6 ग्राम इस महिला के घर से बरामद की गई थी। क्या इस स्थानीय स्मैक माफिया के तार उत्तराखंड में धरे गए इंटरस्टैट माफिया से जुड़े हैं।

उधर पूछे जाने पर डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। जांच व पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!