बाता नदी में 16 वर्षीय युवक का शव बरामद..
बाता नदी में 16 वर्षीय युवक का शव बरामद..
पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के बादा नदी में एक 16 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर को शाम बाता नदी में कुंडियों के समीप एक 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने की सूचना है। फिलहाल किशोर की शिनाख्त व मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। किशोर की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकलकर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर मिश्रवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि किशोर की गुमशुदगी को लेकर भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
