नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम चमका रही गिरिपार की ये तीन बेटियां

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम चमका रही गिरिपार की ये तीन बेटियां

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम से गिरिपार क्षेत्र की तीन बेटियां खेल रही है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चंडीगढ़ के खरड़ में चार दिवसीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। इस नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शिलाई के टिम्बी गांव की रंजना (रिया) व नैनिधार की श्यामा तथा संगड़ाह के भवाई गांव की सुमन राणा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ टीम की तरफ से खेल रही है।

महिला कबड्डी खिलाड़ी रंजना पहले भी कई बार राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के खरड़ में 31 मार्च से 3 अप्रैल तक राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें हिमाचल की टीम भी भाग ले रही है।

गिरिपार क्षेत्र के तीनों बेटियों के हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!