नैशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
नैशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
चंडीगढ़-देहरादून नैशनल हाईवे पर माजरा के पास एक पिकअप के पेड़ से टकराने के कारण 38 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को चंडीगढ़-देहरादून नैशनल हाईवे एचपी 71-2246 पिकअप नाहन की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी की माजरा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिस कारण गाड़ी चालक आरिफ इकबाल(38) निवासी माजरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामलें की पुष्टि करते हुये बताया की एक पिकअप के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
