पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना मामलें को देखते हुये शहर की जनता के लिए प्रशासन ने हैल्पलाईन नंबर किया जारी….
पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना मामलें को देखते हुये शहर की जनता के लिए प्रशासन ने हैल्पलाईन नंबर किया जारी….
शहर में कोरोना पॉजिटिव परिवार तहसील कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01704222324 पर संपर्क करें…
हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर तुंरत मिलेगी सहायता:तहसीलदार
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता के लेने के लिए तहसील कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01704222324 संपर्क कर सकते हैं। पांवटा साहिब के तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने शहर की जनता से अपील करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग कोरोना के नियमों का पालन करें तथा पांवटा शहर में किसी भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को प्रशासन से कोई भी सहायता लेनी है तो तहसील कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01704222324 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन के कर्मचारी तुरंत व्यक्ति को घर पर घर का सामान व दवाईयां आदि उपलब्ध करवा देगें। तहसील कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेगें।
