नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 5 किलोग्राम चरस के साथ सरकारी स्कूल का बाबू दबोचा…

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 5 किलोग्राम चरस के साथ सरकारी स्कूल का बाबू दबोचा…

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू..

न्यूज़ एप/करसोग

मंडी जिला के करसोग में एसआईयू की टीम ने सरकारी स्कूल का क्लर्क को 5 किलो 554 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम ने करसोग के कोटलु के समीप नांज कैंची में एक व्यक्ति से 5 किलो 554 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी का नाम ओम प्रकाश (51) पुत्र प्रेम दास बताया जा रहा है जो गांव मलोग डाकघर सराहन का रहना वाला है। ओम प्रकाश पेशे से एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात बताया गया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी की टीम इंस्पैक्टर देशराज नेतृत्व में कोटलु में गश्त पर थी। उसी समय एक व्यक्ति नांज की ओर जा रहा था। एसआईयू की टीम ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह हड़बड़ा गया, जिस पर एसआईयू की टीम को शक हुआ और व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से एक चरस की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!