खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने 500 महिलाओं को वितरित किये गैस कनेक्शन….

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने 500 महिलाओं को वितरित किये गैस कनेक्शन….

साढ़े तीन साल में शिलाई विधानसभा में हुआ चहुंमुखी विकास:बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गृहणी सुविधा योजना के तहत टिम्बी में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने 500 महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के तहत शिलाई ब्लाक में लगभग 4000 महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रदेश के हर घर को गैस कनैक्शन देने का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को अभी भी गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं उनको भी बहुत जल्द गैस कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। मुख्यमंत्री ने शिलाई में जलशक्ति विभाग का डिवीजन, शिलाई में कोर्ट, 100 बेड का शिलाई अस्पताल, रोनाहट में पीएचसी, जल शक्ति विभाग का सव डिवीजन, पुलिस चौकी रोनाहट, शिलाई में पीने के पानी की योजना बनाना, व्लाक के भवन, आईटीआई शिलाई भवन, आईटीआई भवन कफोटा के लिए पैसे देना। सातौन में आईटीआई खोलना ओर सबसे बड़ा कार्य 23 पंचायतो जिनको 50 किलोमीटर दूर पांवटा जाना पड़ता था उनके लिए तिलोरधार में विकास खंड कार्यालय खोंलने आदि प्रमुख कार्य हैं जो इन तीन सालों में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार पुनः भाजपा सरकार बन रही हैं और शिलाई से भी इस बार भाजपा का विधायक बना के भेज दो ताकि ओर विकास हो सके।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पूर्व उपाध्यक्ष ब्लाक समिति शिलाई राजेन्द्र चौहान, ब्लाक समिति शिलाई उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, अश्याडी पंचायत प्रधान अनिल चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, कुलदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बकरास सोहन चौहान, ज्ञान चौहान, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग विक्रम ठाकुर, जयपाल चौहान, विजेंद्र ठाकुर गैस एजेंसी शिलाई, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह जेलदार, खजान सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!