पुलिस टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने सफलता की हासिल……
पुलिस टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने सफलता की हासिल……
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला में एसआईयू टीम ने एक बाइक चालक को 300 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी की डोबरी सालवाला की तरफ एक व्यक्ति बाईक पर नशीली दवाओं की खैप के लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डोबरीवाला गांव के 33 वर्षीय व्यक्ति को जांच के लिए रोका, तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुरूवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगामी जांच जारी है।
