कोरोना अपडेट : सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 223 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कोरोना अपडेट : सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 223 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से की ये अहम अपील….

स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।

इस दौरान 223 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।

इस मौके पर मौजूद बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है साथ ही कहा की 1मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग भी इसका लाभ ले सकते है। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तथा मास्क का इस्तेमाल करें और कोरोना नियमों का पालन करें।

इस दौरान डॉक्टर हिमांशु, हेल्थ सुपरवाइजर-शिला, अनिता,
आशा, वर्षा, जसविंदर, आशा, पंकज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!