तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क 8 घंटे से बंद,PWD के पास नहीं है मशीन,निजी मशीन ढूंढने में जुटा विभाग …

तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क 8 घंटे से बंद,PWD के पास नहीं है मशीन,निजी मशीन ढूंढने में जुटा विभाग …

सड़क बंद होने से आधे रास्ते में फंसी बसे, पैदल चलने को मजबूर हुए ग्रामीण

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मानल-कांटी मशवा सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। जिस कारण तीन पंचायतों के ग्रामीणों को पैदल ही सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन हैरानी की बात है की लोक निर्माण विभाग के पास सड़क खोलने के लिए मशीन ही नहीं है। जिस कारण देर शाम तक भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोलने के लिए मशीन ही नहीं भेजी है। सड़क बंद होने से परिवहन निगम व निजी बसें आधे रास्ते ही सवारियों को उतारकर वापिस सतौन के लिए आ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजें मानल-कांटी मशवा सड़क पर ढाब पिपली मांग के पास भूस्खलन होने से बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई।जिस कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। इस सड़क से कांटी मशवा,कोड़गा व सगौली पंचायत के दर्जनों गांव जुड़ते हैं। कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह कंवर, उपप्रधान प्रदीप सिंह, अमित कंवर, निशांत कुंवर,अजय सिंह, रणबीर कपूर, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। जिसकी सूचना लोक निर्माण विभाग सतौन के अधिकारियों को दे दी गई थी लेकिन विभाग के अधिकारियों ने देर शाम तक भी सड़क खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। जिस कारण कोड़गा, सखोली के लिए चलने वाली परिवहन निगम की बस व कांटी मशवा की निजी बस सवारियों को आधे रास्ते में ही उतार कर वापिस सतौन की तरफ चली गई। जिस कारण तीनों पंचायतों के ग्रामीणों को पैदल 15 से 20 किलोमीटर अपने घर तक पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है दूसरी तरफ विभाग के पास सड़क खोलने के लिए मशीनें तक नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार सड़क की खस्ताहाल को लेकर विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है लेकिन बावजूद उसके भी लोक निर्माण विभाग गंभीर नहीं है।

उधर लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया की सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही निजी जेसीबी मशीन मंगवाई जा रही है तथा देर रात तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!