वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,6 ट्रैक्टर सीज कर वसूला 90 हजार जुर्माना….

वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,6 ट्रैक्टर सीज कर वसूला 90 हजार जुर्माना….

वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कंप…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रेक्टर को सीज कर 90 हजार रूपए का जुर्माना किया है। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की मानपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। जिसके बाद पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने रेंज अधिकारी सुप्रभात के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमन्त,वनखंड अधिकारी छछेती इंदर ठाकुर, वनखंड अधिकारी गोरखपुर हरि सिं, वनरक्षक वीरेन्द्र, विजय, दीपराम, प्रवीण, रतन, कमलेंदर व मुद्दसिर आदि की टीम गठित की। वन विभाग गठित टीम ने मानपुर नदी में छापेमारी की छापामारी के दौरान नदी में कुछ ट्रेक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे। वन विभाग की टीम को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए तथा 6 ट्रैक्टर को मौके पर की पकड़कर सीज किया गया व 6 ट्रैक्टर के चालान कर 90 हजार रूपए जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर को सीज कर 90 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!