पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कारवाई, 19 हजार जुर्माना वसूला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कारवाई, 19 हजार जुर्माना वसूला

Paonta Sahib में खनन निरीक्षक मंगत राम शर्मा के नेतृत्व में खनन विभाग ने की कारवाई..

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : सुरेश भारद्वाज

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल Paonta Sahib में खनन विभाग की टीम ने नदी व नालों में अलग-अलग तीन स्थानों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन वाहनों से 19 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल Paonta Sahib में खनन विभाग की टीम ने नदी व नालों में कोलर, मानपुर देवड़ा और भटरोग में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं खनन माफियाओं के चालान काटे।

इंस्पेक्टर मंगतराम शर्मा की अगुवाई में राजेश, अनुज, संजीव और नीरज की टीम ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए यहां Paonta Sahib में तीन वाहनों के चालान कर 19000 रुपए का जुर्माना वसूल किया।

जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पूछे जाने पर बताया कि नदी नालों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है।

रविवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विभाग ने तीन वाहनों के चालान कर 19 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!