पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कसा शिकंजा, 70 हजार किया जुर्माना……

पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कसा शिकंजा, 70 हजार किया जुर्माना……

अवैध खनन के खिलाफ भी की कारवाई…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों व मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कारवाई करते हुये दो दिन में 255 चालान कर 70 हजार 200 रूपये का जुर्माना किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब, शिलाई, माजरा,पुरूवाल तथा शहर में पुलिस टीम ने जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की।पुलिस टीम ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारें जागरूक किया। पुलिस टीम ने मास्क का इस्तेमाल नहीं करने वालें लोगों का और तेजरफ्तार वाहन, बिना हैलमेट बाईकर्स व फ्रेशर हॉर्न इस्तेमाल व अवैध खनन करने वालें के कुल 255 चालान कर 70 हजार 200 रूपये का जुर्माना किया है। पुरूवाला पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 5 चालान कर 25 हजार रूपये का जुर्माना किया है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों व मास्क न पहनने वालें पर शिकंजा कसते हुये 255 चालान कर 70 हजार 200 रूपये का जुर्माना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!