अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रूपये के नगदी पर हाथ किया साफ…..

अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रूपये के नगदी पर हाथ किया साफ…..

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाने के तहत आने वाले मेलियों गांव के एक घर में अज्ञात बदमाशों ने अलमारी से ₹5000 की नकद राशि पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विशाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गाँव मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा-साहिब ने कहा है कि वह सुबह किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे।
जब वह अपनी पत्नी के साथ सूरजपुर अस्पताल से वापस घर पहुंचे तो देखा की घर का पिछला दरवाजा खुला पड़ा था और घर की अन्य कमरे के दरवाजे भी खुले थे तथा सामान बिखरा हुआ था तथा अलमारी से नकद 5000 रूपये गायब थे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!