शहीद राजेश कुमार के शहीदी दिवस पर भूतपूर्व सैनिक संगठन दी श्रदांजलि….

शहीद राजेश कुमार के शहीदी दिवस पर भूतपूर्व सैनिक संगठन दी श्रदांजलि….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

अमर शहीद राजेश कुमार शौर्य चक्र के पैतृक गांव माजरा स्थित शहीद स्मारक पर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कार्यक्रम आयोजित पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गई।

वीरवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र ने प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए अमर शहीद राजेश कुमार, शौर्य चक्र के स्मारक स्थल माजरा पहुंचकर सर्वप्रथम स्मारक स्थल की साफ सफाई की तदोपरांत श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संगठन के सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू ने शहीद राजेश कुमार, शौर्य चक्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद राजेश कुमार, शौर्य चक्र 1 पैरा रेजिमेंट में तैनात थे। ऑपरेशन रक्षक के अंतर्गत कश्मीर में तैनात थे। 29 अप्रैल 2012 को राजेश कुमार पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वर्तमान में शहीद राजेश कुमार, शौर्य चक्र के परिवार में उनकी धर्मपत्नी राखी वर्मा व पुत्र लक्ष्य और पुत्री तमन्ना हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को राजेश कुमार, शौर्य चक्र के बलिदान पर गर्व है। ऑपरेशन रक्षक में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।
इस मौके पर शहीद राजेश कुमार, शौर्य चक्र की धर्मपत्नी राखी वर्मा व पुत्र लक्ष्य और पुत्री तमन्ना भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई से सचिव नरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, मीडिया प्रभारी स्वर्णजीत सिंह, दिनेश कुमार, विजेंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!