दर्दनाक हादसा : कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत…

  • दर्दनाक हादसा : कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत…

मंदिर जाते समय हुआ हादसा, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी..

दादी और पोती का शव बरामद, दो की तलाश जारी….

न्यूज़ एप/मंडी

मंडी जिला में दुर्गम ग्राम क्षेत्र से जाते वक्त परिवार के साथ बड़ा हादसा हुआ है कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक ही परिवार के पिता, पुत्र, बेटी और दादी की मौत हो गई।

मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार करीब चार सौ फीट गहरी ढांक में लुढ़कने के बाद सौल खड्ड में जा गिरी।

यह परिवार अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार हो मंदिर में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इनमें से दादी और पोती का शव बरामद कर लिया गया है।

जबकि अन्य की तलाश जारी है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर किया।

मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार(40) उसकी माता और बेटा-बेटी निवासी हाड़ा ग्राम पंचायत हाड़ा बोई के रूप में हुई है।

जबकि कार चालक की पहचान प्रेमलाल निवासी बाली बटाली ग्राम पंचायत सोझा के रूप में बताई गई है।

डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस दल मौका के लिए रवाना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!