SDM ने बाल्मीकि बस्ती के गंदे नाले की समस्या को सुलझाने के लिए भूमि मालिक व अधिकारियों की बुलाई बैठक, प्रदेश सरकार को भेजी जायेगी रिपोर्ट..
SDM ने बाल्मीकि बस्ती के गंदे नाले की समस्या को सुलझाने के लिए भूमि मालिक व अधिकारियों की बुलाई बैठक, प्रदेश सरकार को भेजी जायेगी रिपोर्ट…
कई सालों से शहर के बीचोबीच बह रहा है गंदा नाला, लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
नगर परिषद पांवटा साहिब के बाल्मीकि बस्ती में वर्षा से चली आ रही गंदे नाले की समस्या को सुलझाने के लिए एसडीएम ने भूमि मालिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 और साथ के बाल्मीकि बस्ती के बीचों बीच बह रहा गंदे नालें से लोगों को काफी समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मुद्दे को लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांवटा साहिब प्रवास पर भी उठाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन को गंदे नालें को बंद करने के निर्देश दिये थे। लेकिन जिस जगह पर गंदा नाला है। वह जगह लोगों की निजी भूमि है तथा कुछ जमीन वन विभाग की आती है। जिसके मुवावजे के लिए प्रशासन ने फाईल तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी गई है। इस मामलें में सोमवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने अपने कार्यालय में भूमि मालिकों व वन विभाग के अधिकारी तथा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक की गई। जिसमें गंदे नालें की समस्या को सुलझाने के बारें में चर्चा की गई। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की बाल्मीकि बस्ती में गंदे नाले की समस्या काफी समय से है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंदे नालें को बंद करने के लिए भूमि मालिकों व अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिसको मुवावजा दिया जाना है। इसकी रिपोर्ट दुबारा से प्रदेश सरकार को भेजी जायेगी।
बैठक में डीएफओ कुनाल अंग्रीश, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, बीडीओ गौरव धीमान,ईओ एसएस नेगी,कानूनगो गीताराम,ललित गोयल,गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार हरभजन सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह,कर्मवीर सिंह, प्रीत मोहन सिंह, रविदीप सिंह, विजय कुमार, बीर सिंह, रामदयाल, बनारसी दास,मोहकम सिंह,अधिक्षक जगदीश अत्री आदि मौजूद थे।
