कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार : डीसी
डीसी सिरमौर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण…
एनएच के मलबे से हुए नुकसान की भरपाई के निर्देश
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्क है। यह जानकारी डीसी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
सिरमौर के डीसी आरके गौतम दो दिवसीय दौरे पर पांवटा साहिब में आये है। सोमवार को जिलाधीश ने सिविल अस्पताल का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
डीसी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा की जिला सिरमौर में सभी सिविल अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे है।
डीसी ने कहा की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में जिला का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसका कार्य 31 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 30 ऑक्सीजन बैड जर्नल और 20 ऑक्सीजन बैड बच्चों के लिए तैयार किये जा रहे है।
डीसी आरके गौतम ने बताया की क्षेत्र में बरसात से होने वाले नुकसान के लिए प्रशासन हरसंभव लोगों की सहायता कर रही है।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब-शिलाई- गुम्मा नेशनल हाईवे पर विभाग व संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गये है।
सड़क बंद होने पर तुरंत मशीनें लगाकर सड़क को खोला जाये साथ ही डंपिंग साईट पर सुरक्षा दीवारों को लगाने के निर्देश दिये गये है ताकी लोगों को नुकसान न हो।
डीसी आरके गौतम ने कहा की पांवटा साहिब शहर में ड्रैनेज के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है ताकी जलभराव की समस्या से छूटकारा पा सके साथ ही कहा की चांदनी पंचायत के अम्बोन गांव में भूस्खलन से हुए नुकसान के लिए प्रशासन लोगों को सहायता कर रहे है। इस मौके पर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन भी मौजूद थे।
