बड़ी लापरवाही : पीड़ा से चिल्लाती रही गर्भवती, नही पहुंची एंबुलेंस

बड़ी लापरवाही : पीड़ा से चिल्लाती रही गर्भवती, नही पहुंची एंबुलेंस

निजी गाड़ी से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के भजौन पंचायत में गर्भवती महिला पीड़ा से चिल्लाती रही लेकिन तीन घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजनों ने महिला को निजी गाड़ी से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। 108 एंबुलेंस की ये बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब विकास खण्ड की भजौन पंचायत की महिमा कविता देवी को बुधवार देर रात 10 बजें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद महिला के पति अंकित पंवार ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तथा जिसके बाद 108 एंबुलेंस वालें कर्मी ने 10 मिनट में पहुंचने की बात की। महिला के पति अंकित पंवार ने बताया की 108 एंबुलेंस को बार बार फोन किया तो वह 10 मिनट में पहुंचने की बात करते रहे। जब गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो साढ़े 12 बजें रात को परिजनों ने निजी गाड़ी बुला कर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। साढ़े 12 बजें तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है की सतौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस तैनात की हुई है। लेकिन सतौन में तैनात की हुई 108 एंबुलेंस एक सप्ताह से पांवटा साहिब में ही रखी हुई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मनोज कोठरी ने बताया कि कई एंबुलेंस कोविड मामलों में लगाई गई है। समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच की जायेगी साथ ही कहा कि सतौन स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने के कारण पांवटा साहिब भेजी गई है। जैसे ही एंबुलेंस ठीक हो जायेगा उसके बाद सतौन भेज दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!