युवती की लुटी अस्मत, दो सगे भाई के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज….

युवती की लुटी अस्मत, दो सगे भाई के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज….

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो सगे भाई के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुरूवाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुये बताया की पढ़ाई पुरी कर पांवटा साहिब में नौकरी करना शुरू की तथा उसकी मुलाकात वर्ष 2015 में परविन्द्र नाम के युवक से हुई जिसके बाद उसकी युवक से बातचीत होती रही तथा युवक ने युवती को शादी करने की बात कही जिसके बाद युवक ने कई बार युवती से शारिरीक संबंध बनाने के बाद युवक ने युवती को बताया की ये दो जुडवा भाई है। यह दोनो सरकारी नौकरी में है और रीति रिवाज के मुताविक से जोडीदार में शादी करेंगे तो इसने उसे इस बात के लिये इंकार कर दिया तथा इसी बात का फायदा उठाकर उसका भाई प्रवेश ने भी फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाया तथा इसके साथ तिलोरधाट के जंगल में शारिरिक संबंध जबरदस्ती बनाए है। इस प्रकार से परविन्द्र ने इसे शादी का झांसा देकर वर्ष 2015 से लगातार 5-6 बार शारीरिक संबंध बनाए है तथा परविन्द्र के भाई प्रवेश ने भी इसे डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाए है। अब जब शादी करने के लिए बोलते है तो वह अब इंनकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक युवती ने दो युवक के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!