पांवटा साहिब के तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम,एक वृद्ध की सिविल अस्पताल जबकी दो की चंडीगढ़ में हुई मौत…

पांवटा साहिब के तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम,एक वृद्ध की सिविल अस्पताल जबकी दो की चंडीगढ़ में हुई मौत…

पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में एक वृद्ध व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई हुई है। जबकि दो लोगों की कोरोना से चंडीगढ़ में मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रहने वाले डॉ एसपी गुप्ता कोरोना संक्रमण से बीमार थे।जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा देवी नगर के एक व्यक्ति को भी उपचार के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था जहां पर उन्होंने ने भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। इसके इलावा पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 के 73 वर्षीय अर्जुन सिंह भी कोरोना संक्रमण से बीमार थे जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया है। पांवटा साहिब में लगातार करुणा संकरण से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है जिससे शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है।
उधर राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों कि चंडीगढ़ में मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!