ऊर्जा मंत्री ने यूं किया था झूठा शिलान्यास,11 साल में नहीं लग पाई एक भी ईट…
ऊर्जा मंत्री ने यूं किया था झूठा शिलान्यास,11 साल में नहीं लग पाई एक भी ईट…
नेताओं के झूठी घोषणाओं के बाद सामने आया झूठा शिलान्यास….
जल शक्ति विभाग का तर्क बोरवेल में नहीं निकला पानी, लेकिन पास में ही क्रेशर संचालकों ने दो बोरवेल से निकाल दिया पानी……
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
नेताओं की झूठी घोषणाएं तो कई बार देखने को मिलती है। लेकिन शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक उठाऊ सिंचाई योजना का नेता द्धारा किया गया झूठा शिलान्यास सामने आया है। पोका पंचायत के भटरोग गांव में 11 साल पहलें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया था। लेकिन इस योजना में 11 साल में एक भी ईंट इस योजना पर नहीं लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोका पंचायत के भटरोग गांव के लिए जल्द शक्ति विभाग ने लाखों रूपये की उठाऊ सिंचाई योजना की डीपीआर तैयार की थी। जिसके बाद 20 नवम्बर 2010 को तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव एंव वर्तमान में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने इस योजना का शिलान्यास किया तथा तथा उन्होंने लोगों से वादा किया था की इस योजना का निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपल्बध करवाई जायेगी। लेकिन हैरानी की बात है की 11 साल बीत जाने के बाद भी इस उठाऊ सिंचाई योजना में एक भी ईंट नहीं लग पाई है। जिससे अब क्षेत्र के लोग कहने लग गये है की अक्सर नेताओं की झूठी घोषणाएं तो कई बार देखने को मिली है। लेकिन ऊर्जा मंत्री ने तो एक कदम आगें बढ़कर झूठा शिलान्यास ही कर दिया। हांलाकि जल शक्ति विभाग का कहना है की योजना के लिए गिरिनदी में बोरवेल किया जा रहा था लेकिन उसमें कहीं भी पानी नहीं निकल पाया। लेकिन दूसरी तरफ लोगों का कहना है की योजना से 300 मीटर की दूरी पर क्रेशर संचालकों ने दो-दो बोरवेल किये है। जिसमें भारी मात्रा में पानी निकल रहा है।
