उत्तराखंड में एक दिन में 27 मौतों के बाद प्रशासन हुआ सख्त, सीमाएं की सील….

उत्तराखंड में एक दिन में 27 मौतों के बाद प्रशासन हुआ सख्त, सीमाएं की सील….

बिना रेजिस्ट्रेशन के प्रवेश नहीं, बिना मास्क वालों की अब खैर नहीं

पांवटा साहिब के साथ लगते उत्तराखंड में पुलिस की नाकेबंदी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उत्तराखंड में नए एसओपी जारी होने के बाद सीमाएं सील कर दी गई है। अब बिना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही बिना मास्क के भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब सीमा से जुड़ा उत्तराखंड के कुल्हाल में पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी कर दी हैं। नाके बंदी के दौरान आने जाने वालो को बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वालों से 72 घण्टे की कोरोना रिपोर्ट व आने जाने का पूरा ब्यौरा पेश करना पड़ रहा है।

बीते कल मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में 3012 नए मरीज व 27 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उत्तराखंड सरकार ने पहले ही शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडॉउन रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!