हिमाचल डेंटल ग्रुप के एमडी गौरव गुप्ता का निधन..…
हिमाचल डेंटल ग्रुप के एमडी गौरव गुप्ता का निधन..…
हाल ही में हुई थी पिता वीके गुप्ता की मौत…
गौरव कई दिनों से बीमार थे…….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल डेंटल कॉलेज के एमडी गौरव गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे पिछले कई सप्ताह से उनकी तबीयत काफी खराब चली हुई थी।
सोशल मीडिया पर हिमाचल डेंटल ग्रुप की ओर से सभी को अवगत करवाया है कि एमडी गौरव गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ही उनके पिता वीके गुप्ता की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
हिमाचल डेंटल कॉलेज के लिए यह एक बड़ी दुखद खबर है जब कुछ सप्ताह में ही चेयरमैन वीके गुप्ता अलविदा कह गए और अब उनके बेटे गौरव गुप्ता की भी मौत हो गई है।
गौरव गुप्ता बेहद सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे अपने पिता के साथ मिलकर उन्होंने हिमाचल डेंटल ग्रुप को हिमाचल प्रदेश में एक नामचीन ग्रुप बनाया।
