पांवटा साहिब-शिलाई में सुबह 8 से शाम आठ बजे तक बिजली रहेगी बंद..

पांवटा साहिब-शिलाई में सुबह 8 से शाम आठ बजे तक बिजली रहेगी बंद..

मुरम्मत कार्य के चलते रविवार को शट-डाउन का निर्णय, ये इलाके होंगे प्रभावित।

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

विद्युत बोर्ड पांवटा साहिब डिविजन के अंतर्गत रविवार 20 मार्च को सुबह 8 से शाम आठ बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए बोर्ड के मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिषासी अभियन्ता अजय चौधरी ने बताया कि 220केवी सब स्टेशन गिरिनगर एवं 132केवी सब स्टेशन गोंदपूर मे अति
आवश्यक मुरम्मत कार्य किया जाना है जिसके कारण 132/11 केवी गोंदपूर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी, पातलियों क्षेत्र, 33केवी बद्रीपुर, पुरूवाला, शिलाई, रामपुरघाट के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 8
बजे से सांय 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं एसडीओ पांवटा साहिब मुकेश सिंह ने बताया कि उक्त शट-डाउन के कारण पांवटा साहिब के सभी इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!