DSP ने किया उत्तराखंड के साथ लगते नाकों का औचक निरीक्षण, दिए ये सख्त निर्देश…..
DSP ने किया उत्तराखंड के साथ लगते नाकों का औचक निरीक्षण, दिए ये सख्त निर्देश…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए नाके लगा दिए गए। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने सीमाओं पर लगें नाकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जिसको देखते हुए उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते खोदरी माजरी,किल्लौड़,जोंग पुल के पास पुलिस नाका लगाया गया है।
मंगलवार को पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने औचक निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि उत्तराखंड से हिमाचल की तरफ प्रवेश करने वाली गाड़ियों की जांच की जाए साथ ही कोरोना नियमों का भी पालन किया जाए। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौकसी बढ़ाई गई है। क्योंकि चुनाव के समय में अवैध शराब तस्करी जैसे मामले सामने आते। जिसको देखते हुए पुलिस जवानों को गाड़ियों की जांच करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के साथ लगते सीमाओं मैं नाके लगाए हैं जिसमें 4 पुलिस जवान व 3 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए।
