गिरिपार क्षेत्र में कार के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

गिरिपार क्षेत्र में कार के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

न्यूज़ एप/शिलाई 

गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां के शिलाई-अच्छोटी-पन्ध्याट मार्ग पर एक आल्टो दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। इस आल्टो कार में चार महिलाएं व ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे, गाड़ी शिलाई बाजार से पंदयाट की तरफ जा रही थी, अचानक जांवला कैंची पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमे दो महिलाओ की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शिलाई पंदयाट पीडब्ल्यूडी मार्ग पर गाड़ी से यह लोग सुजूई वास मेहमान जा रहे थे, यह सभी कांडो भटनोल पंचायत के गावँ भटनोल के बताए जा रहे है जिसमे चार महिलाओ में से तीन सगी बहनें भी सवार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!