खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन को रोकने के लिए जेसीबी मशीन से खोदकर चोर रास्ते किए बंद….

खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन को रोकने के लिए जेसीबी मशीन से खोदकर चोर रास्ते किए बंद….

खनन विभाग के इंस्पेक्टर मंगत शर्मा ने की कारवाई….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के गोजर में खनन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से खोदकर नदी में चोर रास्तों को बंद किये है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया इन चोर रास्तों से अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे जिसके बाद खनन विभाग ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोजर में नदी के किनारे अवैध खनन की गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद खनन विभाग को इसकी सूचना मिली तो खनन विभाग राजबन के स्पेक्टर मंगत शर्मा अपनी टीम के साथ गोजर पहुंचे तो देखा कि नदी में खनन माफियाओं ने चोर रास्ते बनाए हुए थे। जिसके बाद विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन मंगवाकर चोर रास्तों को खोदकर बंद कर दिए है।जिससे अवैध खनन की गतिविधियां न हो सके।
उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया की खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन को रोकने के लिए गोजर में जेसीबी मशीन से चोर रास्तों को खोदकर बंद कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!