सतौन में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जंयती….

सतौन में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जंयती….

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज को जोड़ने के लिए किया काम…

छुवाछुत की कुरुतियों को खत्म कर आपसी भाईचारे को बनाये रखे:बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 130वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। बलदेव तोमर ने पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की।
शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने समाज की कुरूतियों को खत्म करने के लिए बीड़ा उठाया और आजादी के बाद देश के पहलें कानून मंत्री बने और उनके नेतृत्व में देश का संविधान बनाया गया। जिसको पुरा देश मानता है। उन्होंने कहा डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने दलित के उत्थान के लिए आरक्षण लाया जिससे दबे हुये लोगों को आगें आने का मौका मिला। बलदेव तोमर ने का कि छुवाछुत की कुरुतियों को खत्म कर आपसी भाईचारे को बनाये रखें।

इस मौके पर सतौन पंचायत की प्रधान ममता देवी, पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, रीना देवी चंद्रकला, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, काकू राम, संतोष देवी, रंगी लाल, सुरेन्द्र कुमार, रेखा देवी, सीमा, जानकी देवी, गीता देवी, प्रेम चौहान, जोगेंद्र चौहान, सतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौहान, प्रताप चौहान, खजान सिंह चौहान, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!