108 एंबुलेंस के तीन पायलट व एक ईएमटी सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मंडराया 108 एंबुलेंस के सेवाओं पर खतरा…

108 एंबुलेंस के तीन पायलट व एक ईएमटी सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मंडराया 108 एंबुलेंस के सेवाओं पर खतरा…

कोरोना काल में एक साल से सेवाएं दे रहे 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को सरकार ने नहीं की ठहरने की उचित व्यवस्था…

न्यज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में 108 एंबुलेंस के पायलट व ईएमटी के कोरोना पॉजिटिव आने से सेवाएं प्रभावित हो सकती है। 108 के एंबुलेंस के 3 पायलट व एक एटीएमटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद शिलाई समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस खड़ी हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे 108 एंबुलेंस के कर्मचारी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चिंता का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि शिलाई मैं 108 एंबुलेंस में सेवा देने वाले तीन पायलट व एक ईएमटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार और प्रशासन ने अभी तक कोरोना काल में सेवाएं देने वाले 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को रहने की व्यवस्था तक नहीं की है। जिस कारण वह अपने घर जाते हैं तथा अब परिजनों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा गया है।
108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग में अन्य कोरोना बोरियरस की तरह हमे भी प्रोतसाहन राशि दी जाऐ तथा डीयूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए भी रहन सहन की सुबिधा निश्चित करे। ताकि इनके परिवार संक्रमण से बच सके। 108 एंबुलेंस के कर्मचारी लम्बे समय से कोरोना में अपनी सेवाएं दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!