कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, 24 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, बलदेव तोमर ने पार्टी में किया स्वागत…..

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, 24 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, बलदेव तोमर ने पार्टी में किया स्वागत…..

न्यूज़ एप/शिलाई

चुनाव के करीब आते ही शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर रही है। प्रतिदिन लोग भारतीय जनता पार्टी परिवार का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में फिर शिलाई विधानसभा के लाधी क्षेत्र में 24 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पंचायत झकांडो, शखोली व नैनीधार का बलदेव तोमर ने दौरा किया। नैनीधार में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पहले शिलाई क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र से जाना जाता था लेकिन अब पुरे प्रदेश में शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विकसित क्षेत्र के नाम से चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार ने 60 साल तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया। लेकिन उसके बावजूद भी यह क्षेत्र विकास से अछूता रहा। बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाधी क्षेत्र मे 3 PHC, I&Ph का सब डिवीजन पुलिस चौकी रोनहाट, नैनीधार मे नायब तहसीलदार को बिठाना, रोनहाट मे CHC करना ऐसे अनेको कार्य किए जिस कारण क्षेत्र के लोगों को घरद्धार ही सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने हारने के बाद पांच साल में वो करके दिखाया जिसकी क्षेत्र के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बलदेव तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र के ठीक सामने उत्तराखंड के जौनसार बावर जनजातीय घोषित हुआ लेकिन हमारा क्षेत्र को उस समय यहां के नेताओं के विफलता के कारण पीछे रह गया और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को 55 साल तक वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया गया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझा और केंद्र सरकार के समक्ष हाटी मुद्दे को गंभीरता से रखा। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमारी 55 साल पुरानी मांग को एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करके दिखाया। लेकिन उससे पहले कांग्रेसी नेता बड़ी बड़ी बाते करते थे लेकिन जब हाटी मुद्दे का हल हुआ तो इसके बाद क्षेत्र के दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया। केंद्र सरकार ने दलित समुदाय की मांग को पुरी कर एसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। बलदेव तोमर ने कहा कि हमने शिलाई की जनता की हर मांग को पुरा करने का प्रयास किया और अब इस कर्च को चुकाने वक्त आ गया है। शिलाई से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना सहयोग करें। बलदेव तोमर ने कहा आने वाले समय में हम अपने क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे जिस से हमारे युवाओं को घर द्वार पर ही रोजगार मिल सके।
इस मौके पर हरि सिंह, इन्दर सिंह, कुंदन सिंह, रीना देवी,रती राम, सूरत सिंह, बंसी राम, दुल्ला राम, अर्चना राणा,सुरेन्द्र राणा, बहादुर सिंह, वीरेंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!