कोरोना काल में किया गया कार्य स्वास्थ्य विभाग के टीम का हमेशा याद रखा जायेगा: बलदेव
कोरोना काल में किया गया कार्य स्वास्थ्य विभाग के टीम का हमेशा याद रखा जायेगा: बलदेव
सतौन में कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को किया जागरूक….
137 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन, लोग भरपूर कर रहे सहयोग:डॉ.अनिरुद्ध
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
भाजपा मण्डल शिलाई ने पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की अगुवाई में 11-14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलायें जा रहे टीका उत्सव हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन में विशेष कैम्प लगाकर लोगों को वैक्सिनेशन के प्रति जागरुक किया।
45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सिनेशन लगाने के लिए जागरूक किया।
शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहाँ कि 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रैल यानि बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती को टीका उत्सव के रूप में मना रही हैं।
उन्होंने कहाँ कि ये उत्सव एक प्रकार से कोरोना के ख़िलाफ़ दूसरी बड़ी जंग हैं। इसमें हमें Personal Hygiene के साथ ही Social Hygiene पर विशेष बल देना हैं।
उन्होंने आग्रह किया की जो भी 45 वर्ष से ऊपर के लोग हैं,वैक्सिनेशन अवश्य लगवाये व दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करे। बलदेव तोमर ने कोरोना काल में काम करने वालें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, आशा वर्करो व पुरी स्वास्थ्य विभाग के टीम की प्रशंसा की तथा कहा कि इनकी मेहनत हमेशा याद रखी जायेगी।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन में 137 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टिके लगाये गये। सतौन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अनिरुद्ध ने बताया की सतौन व आसपास के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना की पहली व दुसरी वैक्सीन डोज लगा रहे है। जिसमें 45 वर्ष से उपर के लोग आ रहे है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का पूरा सहयोग कर रहे है।
कोरोना वैक्सीन लगाने की टीम में फार्मासिस्ट हरदयाल तोमर, सीएचओ मोनिका, एएनएम रीना, आभा, आशा वर्कर किरण देवी, ममता शर्मा, ममता देवी, सत्या देवी, गीता शर्मा, सुंदरी देवी, नारदा शर्मा व सुमन आदि मौजूद थे।
