सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…

सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

आसान बैराज प्रबंधन ने दी चेतावनी, सुबह 8 बजे से छोड़ा जाएगा पानी…

आवश्यक मुरम्मत कार्य हेतु, तीन सप्ताह तक बंद रहेगी शक्ति नहर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब पुलिस प्रशासन ने लोगों को सूचित किया है कि 31 मार्च दिन बुधवार को यमुना किनारे ना जाए।

उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा है कि अधिशासी अभियंता आसन बैराज उत्तराखंड ने एक सूचना देते हुए कहा है कि डाकपत्थर बैराज से शक्तिनगर से छोड़ा गया पानी ढकरानी एवं ढालीपुर जल विद्युत गृह से होते हुए आसन नदी के साथ मिलकर आसन बैराज में एकत्रित होता है।

तत्पश्चात ही है पानी आसन बैराज से निकलने वाली शक्ति नहर द्वारा कुल्हाल विद्युत गृह होते हुए खारा विद्युत गृह उत्तर प्रदेश एवं हथिनी कुंड बैराज हरियाणा में एकत्रित होता है।

इस दौरान पांवटा साहिब यमुना नदी से होकर गुजरता है। आसन बैराज प्रबंधन के अनुसार कार्य हेतु बैराज से निकलने वाली शक्ति नहर का क्लोजर दिनांक 31 मार्च से 21 अप्रैल तक प्रस्तावित है।

जिसके चलते 31 मार्च बुधवार को प्रातः 8 बजे से आसन बैराज जलाशय से पानी यमुना नदी में तीन लंबे इलेक्ट्रिकल सायरन बजाने के उपरांत छोड़ा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!