मुख्यमंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये के योजनाओं के करेगें उद्घाटन व शिलान्यास,जनसभा को करेगें संबोधित…
मुख्यमंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये के योजनाओं के करेगें उद्घाटन व शिलान्यास,जनसभा को करेगें संबोधित…
CM व बलदेव तोमर की दोस्ती से शिलाई विधानसभा क्षेत्र को मिल सकती है बड़ी सौगातें…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर 200 करोड़ रूपये के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 3 सितंबर को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई में लोक निर्माण विभाग के 125 करोड़ व जल शक्ति विभाग के 70 करोड़ तथा विधुत बोर्ड के 5 करोड़ रूपये के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेगें। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई लोक निर्माण विश्राम गृह में जनसभा को संबोधित करेगें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र का दुसरा दौरा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता जूट गये है। भाजपा ने लोगों को लाने के लिए एक दो दर्जन निजी बसे लगाई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर गहरी दोस्ती है। जिससे शिलाई विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है।
