उत्तराखंड में कोरोना से 81 की मौत के बाद, सभी कार्यालय तीन दिनों तक बन्द

उत्तराखंड में कोरोना से 81 की मौत के बाद, सभी कार्यालय तीन दिनों तक बन्द

उत्तराखंड में एक दिन में 81 मौत, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा…

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

न्यूज़ एप/देहरादून

उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर अब अगले तीन दिन बन्द रखने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि 23, 24 व 25 अप्रैल से बंद सभी कार्यालय अभी अगले तीन दिन 26, 27 और 28 अप्रैल को भी बन्द रहेंगे।

गौर हो कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 81 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। जबकि 5084 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में एक दिन में मरने वालों की यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 2102 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!