जस्सी गिल ने साडा बापू जिमीदार पर मचाया धमाल
जस्सी गिल ने साडा बापू जिमीदार पर मचाया धमाल
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का समापन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया। उद्योग मंत्री ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने यमुना तट पर आरती की जिसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही एक स्मारिका का विमोचन किया गया।
पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल ने तीखे तीखे नेना गाना गाकर शुरुआत की इसके बाद रोई ना जे याद आई मेरी रे, कुछ ऐसा कर कमाल की में तेरा हो जाऊं, साडा बापू जीमींदार, सपने में मिलती है कुड़ी मेरे सपने में मिलती है, बापू जी, चुरियां, लैंड रवर, यार जट्ट दे, पेंग बाज़ा, गब्रू, अट्ट कर्दे, दिल विल प्यार व्यार, नशा, विगड़ गिया, कोला वेरी कोला वेरी, इक पंजाबन आदि गाने गाकर पंडाल में दर्शकों को खूब नचाया।
पंजाबी गायक बबल राय ने प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया, गल सुण परजाइये मेरी, भाभी तेरी बहन जैसी गल मार दी, कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला, दुनिया है मेरे पीछे लेकिन में हूं तेरे पीछे, दुपट्टा तेरा सात रंग दा, भोली सी सुरत आंखों में मस्ती, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना आदि गाने गाकर खूब वाहवाही बटोरी।
इससे पहले गायक निटू ने इक हसीना थी इक दिवाना था, दिन तो काटू फोटो देखी वो, गायक दलजीत सिंह ने सानू इक पल जेन ना आवे, सुनिया सुनिया राते, सजणा दा सहारा है, में नशें में टली हो गया गाने प्रस्तुत किये।
इस मौके पर एस.डी.एम. गुंजीत सिंह चीमा, ए.एस.पी. अदिति सिंह, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर, असगर अली, अवनीत लाम्बा, अश्वनी शर्मा, नसीमा बेगम, शेर सिंह नेगी, तपेन्द्र सैनी, सीताराम शर्मा, रघुवीर कपूर, रामेश्वर शर्मा, नायब तहसीलदार इन्द्र कुमार, रफीक मोहम्मद, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, अधीक्षक देवेन्द्र पाल सैनी, दलीप तोमर, धनवीर कपूर, मधुकर डोगरी, दीपा शर्मा, महेश खुराना, सुदेश ठाकुर, अनिल शर्मा, धीरज कुमार, अनिल सैनी, इंतजार अली, रामचंद्र कपूर, सुनील तोमर आदि मौजूद थे।
