भाजपा के कार्यक्रमों का गांव गांव में विरोध किया जाएगा

भाजपा के कार्यक्रमों का गांव गांव में विरोध किया जाएगा

जो जिस भाषा में बोलेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा:अनिंदर सिंह

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के हर गांव में भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा यह बयान हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।

रविवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी पत्रकार वार्ता कर कहा की हिमाचल के किसान
आने वालें समय में हिमाचल में टोलटैक्स बैरियर को बंद करवाने का निर्णय ले सकते है। उन्होंने कहा की राकेश टिकैत ने हिमाचल के किसानों आवाज को बुलंद की है। लेकिन भाजपा व आरएसएस से जुड़े लोग बदनाम करने की साजिश रची तथा हिमाचल को शर्मसार किया है। अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि किसान अब हिमाचल के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगें। शिमला ग्रामीण से कांग्रेसी विधायक विक्रमादित्य के मुद्दे पर पत्रकारों द्धारा पूछा गये सवाल पर अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा की हिमाचल में दो कुछ लोग किसानों का विरोध कर रहे है तथा हिमाचल के किसान इसका जबाब देगें। उन्होंने कहा जो जिस भाषा में बोलेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!