दुःखद :पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

दुःखद :पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

8 माह की गर्भवती थी 21 वर्षीय युवती, सांस लेने में थी दिक्कत..

बढ़ रहे कोरोना से मौत के मामले, इलाके में दहशत का माहौल

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में एक 21 वर्षीय 8 माह गर्भवती की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में ब्याही वार्ड 9 की एक बेटी जो कि 8 माह की गर्भवती बताई जा रही थी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि डिम्पल पिछले तीन-चार दिनों से बीमार थी उनका ऑक्सीजन लेवल बेहद काम हो रहा था।

मेडिकल कॉलेज नाहन में मृतक का इलाज चल रहा था। लेकिन देर रात उसे सांस लेने में काफी परेशानी हुई थी हालांकि डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ लगातार नजर बनाए हुए थे।

जिसके बाद वह रात अपने बिस्तर पर सो गई और उसके बाद वह फिर कभी नहीं उठी दुखद यह है कि उसके साथ ही उसके 8 माह के गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ अजय देओल ने बताया कि बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि एक 8 माह गर्भवती युवती ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

वही इस बारे में मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉक्टर श्याम कौशिक ने बताया कि वह खुद इस युवती की मौत से स्तब्ध हैं उनके डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ द्वारा जो संभव प्रयास थे वह किए गए लेकिन हम कोरोना संक्रमित बेहद कम उम्र की गर्भवती यूवती को नहीं बचा पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!