पर्यावरण को बचाने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर सतौन के लोगों ने छेड़ा ये अभियान….
पर्यावरण को बचाने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर सतौन के लोगों ने छेड़ा ये अभियान….
यहां लगाए जाएंगे औषधीय पौधे, मंगलवार को शुरू किया अभियान
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
सतौन पंचायत में वन विभाग ने वन पौधारोपण अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाये गए। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल तथा व्यापार मंडल के सदस्य ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यह अभियान तीन दिन तक चलाया जायेगा। जिसमें तीन हजार के करीब पौधे लगाया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग ने प्रदेश स्तर पर वन पौधारोपण अभियान चलाया हुआ है। जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग से लाखों पौधे लगाये जायेंगे। इसी अभियान के तहत वन विभाग ने मंगलवार को सतौन पंचायत में गिरिनदी के किनारे पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें सतौन पंचायत के प्रतिनिधि, महिला मंडल, व्यापार मंडल सहित स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आंवला, भेड़ा,कचनार व बिऊल आदि के करीब एक हजार पौधे रोपे गए।
वन विभाग सतौन के वन खण्ड अधिकारी मोहन चौहान ने बताया की सतौन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें करीब एक हजार पौधे रोपे गए। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। जिसमें करीब तीन हजार पौधे लगाये जायेंगे।
इस मौके पर वन खण्ड अधिकारी-मोहन चौहान, सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान गुलाब सिंह वन रक्षक सुनील चौहान, हुक्मी राम शर्मा, कपिल शर्मा, शम्मी शर्मा, मनीषा शर्मा, माताराम,बिशन सिंह, राजेंद्र,कुंदन, कल्याण सिंह, सुरत सिंह,सीता देवी, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा,महिला मंडल प्रधान सुनीता चौहान, रेणु नेगी, रणजीत चौहान, प्रेम चौहान, नरेश तोमर,कर्मवीर चौहान, व्यपार मंडल के प्रधान सतीश शर्मा, शमशेर गुप्ता, मामराज शर्मा,सुरेश चौहान, जानकी देवी, प्रोमिला नागरथ,मनोज कुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद मौजूद थे।
