पांवटा साहिब में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में उत्तर प्रदेश की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाला पंकज ठाकुर अपनी 30 वर्षीय पत्नी सरिता ठाकुर के साथ पांवटा साहिब के जामनीवाला सड़क के साथ किराए के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि पंकज ठाकुर पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में काम करता है तथा बुधवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर कंपनी गया और पत्नी सरिता ठाकुर कमरें में थी जब सुबह पंकज अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद कमरे में आया तो वह दरवाजा खटखटाने लगा और जोर से आवाज लगाने लगा। लेकिन जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो व्यक्ति ने मकान मालिक को बुलाकर दरवाजे की कुंडी को तोड़ा तो देखा कि महिला बिस्तर पर बेसुध पड़ीं हुई थी। जिसके बाद महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला की हार्टअटैक से मौत हुई है लेकिन असली मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। फिल्हाल पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।
उधर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पायेगा। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!