नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूरा पोस्त-अफीम के साथ एक गिरफ्तार…
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूरा पोस्त-अफीम के साथ एक गिरफ्तार…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त वह अफीम के खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से एक व्यक्ति ट्रक में चूरा पोस्त व अफीम लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माजरा के नजदीक सड़क पर नाका लगाया तथा नाके के दौरान सामने से एचपी 17जी-7888 ट्रक आया तो पुलिस ने ट्रक रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान ट्रक से 2 किलो 40 ग्राम चूरा पोस्त व 48 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक नजाम खान निवासी सैनवाला मुबारकपुर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त व अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
