सिरमौर पुलिस के विशेष जांच दल की नशें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 10 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस के विशेष जांच दल की नशें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 10 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज़ एप/नाहन
जिला सिरमौर के बेचड़ के बाग में पुलिस के विशेष जांच दल ने तीन लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली की एक कार में तीन लोग चरस की खेप ला रहे है। सूचना मिलने के बाद सिरमौर पुलिस के विशेष जांच दल ने सड़क पर नाका लगाया। नाके के दौरान नाहन-बेचड़ बाग मार्ग पर कार (HP52A-4584) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मंडी व बिलासपुर के तीन आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान मंडी के थुनाग के रहने वाले 40 वर्षीय नरेंद्र, बिलासपुर के झंडूता तहसील के 35 वर्षीय ललित कुमार व मंडी के थुनाग के 36 वर्षीय छायाकांत पुत्र केशव राम के तौर पर हुई है।
श्री रेणुका जी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा-20, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
