पेपर लीक मामला : आरोपियों के वॉयस सैंपल एकत्रित करने की मंजूरी पर फैसला 24 मार्च को

पेपर लीक मामला : आरोपियों के वॉयस सैंपल एकत्रित करने की मंजूरी पर फैसला 24 मार्च को

न्यूज़ एप/हमीरपुर

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपियों के वॉयस सैंपल एकत्रित करने के लिए अर्जी याचिका को मंजूरी मिलने के लिए हमीरपुर कोर्ट में 24 मार्च की तिथि मिली है। उसके बाद ही मामला आगे बढ़ेगा। शुक्रवार को भी आयोग के पूर्व सचिव से पूछताछ जारी रही। 3 दिन से विजीलैंस कार्यालय हमीरपुर में उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसमें भर्तियों से जुड़े मामलों आदि पर सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
आयोग के कला अध्यापक भर्ती मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी तरह जेओए आईटी पोस्ट कोड-939 भर्ती मामले में भी 2 चपरासी व 2 ही अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की संवेदनशीलता इसी बात से जाहिर हो रही है कि विजिलैंस इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती है तथा हर कड़ी को जोड़कर मामले को आगे बढ़ा रही है।
एएसपी विजिलैंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया कि अभी तक अन्य किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वॉयस सैंपल मामले में 24 मार्च की तारीख मिली है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!