अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छापेमारी कर 4 भट्टियों सहित 2300 लीटर लाहन किया नष्ट….

अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छापेमारी कर 4 भट्टियों सहित 2300 लीटर लाहन किया नष्ट….

वन विभाग की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

उपमंडल पांवटा साहिब के खारा वह कुकड़ो के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 4 भट्टियों सहित 2300 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की खारा व कुकड़ो के जंगल में बड़े पैमाने में अवैध शराब बनाने का कार्य चला हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग के डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने डिप्टी रेंजर हरी सिंह, वनरक्षक विजय, सुरजीत व वनकर्मी तोताराम आदि की टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान जंगल में 4 भट्ठियों में लगभग 20 ड्रमों में रखा 2300 लीटर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने चार भट्टियों सहित 2300 लीटर लाइन को नष्ट किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।


उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की खारा व कुकड़ो के जंगल में छापेमारी कर 4 भट्टियों सहित 2300 लीटर लाहन को नष्ट किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!